Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Mid-Day Meal Worker Murder: स्कूल में घुसकर मिड-डे मील वर्कर की दराती से हत्या, मची चीख पुकार

Kangra School Mid Day Meal Worker Murder: सुलोचना देवी, पत्नी विशंभर दास, जो चनौर की रहने वाली थीं, स्कूल में मिड-डे मील कुक के तौर पर काम कर रही थीं। वे खाना बना रही थीं तभी आरोपी युवक मोनू ने उन पर दराती से हमला कर दिया।
Shimla News Chamba Murder Case Himachal Mid-Day Meal Worker Murder: स्कूल में घुसकर मिड-डे मील वर्कर की दराती से हत्या, मची चीख पुकार

Himachal Mid-Day Meal Worker Murder: कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के अंदर मिड-डे मील बनाने वाली महिला की क्रूरता से हत्या कर दी गई। यह घटना ग्राम पंचायत चनौर के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में हुई। हमलावर ने महिला पर दराती से कई वार किए, जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का पड़ोसी ही था। हत्या को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था लेकिन बाद में पुलिस द्वारा दबोच लिया गया।

स्कूल के अंदर हुई खौफनाक वारदात, बच्चे डरे-सहमें, 
जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 12:20 बजे यह दिल दहला देने वाली घटना घटी। 58 वर्षीय सुलोचना देवी, पत्नी विशंभर दास, जो चनौर की रहने वाली थीं, स्कूल में मिड-डे मील कुक के तौर पर काम कर रही थीं। वे खाना बना रही थीं तभी अचानक एक व्यक्ति ने उन पर दराती से हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल एकता मंच ने नवाजे कांगड़ा में कोरोना योद्धा

स्कूल की सेंटर हेड टीचर सरिता देवी ने बताया कि बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वे बाहर आईं तो देखा कि एक व्यक्ति सुलोचना देवी पर लगातार वार कर रहा था। हालात देखकर शिक्षकों ने फौरन बच्चों को क्लासरूम में बंद कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की।

इसे भी पढ़ें:  विधायिका रीता धीमान ने 55 लाख की योजनाओं का किया शुभारंभ

महिला को बचाने की कोशिश में हमलावर शिक्षकों पर भी झपट पड़ा और हमले की कोशिश भी कि तभी पास के सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौर के कुछ अध्यापक मौके पर पहुंचे। उन्होंने पत्थर मारकर आरोपी को भगाने की कोशिश की और वह फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डाडासीबा अस्पताल भेजा जहां पोस्टमार्टम चल रहा है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटा लिए गए हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: कांगड़ा में CISF के पूर्व अधिकारी ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को उड़ाया, सुसाइड नोट बरामद

हत्या कि सूचना की बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। जिसके बाद अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्कूल परिसर में हुई इस वारदात से अभिभावकों, ग्रामीणों और शिक्षकों में भारी गुस्सा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डासीबा के डीएसपी राजकुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी और वह कहीं बाहर थे, लेकिन सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Himachal PoliceHimachal Pradesh CrimeKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now