Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इंदौरा में बिजली विभाग की दबिश: बिजली चोरी करने वाले दो पूर्व सरकारी अधिकारी दबोचे

इंदौरा में बिजली विभाग की दबिश: बिजली चोरी करने वाले दो पूर्व सरकारी अधिकारी दबोचे

बलजीत|
इंदौरा में बुधवार को बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता गौरव ने छापेमारी करते हुए त्यौरा के राजिंदर प्रसाद और बेला इंदौरा के परषोत्तम लाल के घरों में अवैध रूप से बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा है। परषोत्तम लाल ने बिजली की चोरी कर अपने आराम के लिए लगाए गए एयर कंडीशनर अन्य बिजली उपकरणों चलाया जा रहा था।

कनिष्ठ अभियंता सेक्शन मिलवां गौरव ने जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गांव त्यौरा के राजेंद्र प्रसाद पूर्व अधिकारी राजस्व विभाग और बेला इंदौरा के सेवानिवृत्त शाहनहर एसडीओ परशोत्तम लाल बिजली की तारों से डायरेक्ट कुंडी लगाकर बिजली विभाग को चूना लगा रहे है।

इसे भी पढ़ें:  धर्मशाला की नेहा पुन और मंडी की सुमन सिंह गुमरा के सिर सजा मिसिज व मिस Dazzling Diva-2024 का ताज

देखने वाली बात यह है कि चोरी करने वाले दोनों परिवार संपन्न और समृद्ध हैं लेकिन सरकारी विभागों में चोरी की आदत शायद इनके घरों तक भी आ पहुंची। रसूखदार परिवारों द्वारा की गई चोरी को बिजली विभाग द्वारा कानूनी रूप से बिल भर रहे हैं लोगों से ही वसूला जाता है। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता गौरव ने बताया इन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ कर इनके खिलाफ बिभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now