Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंदौरा पंचायत के वार्ड दो में बहने वाले सूजला नाले ने मचाया कोहराम

इंदौरा पंचायत के वार्ड दो में बहने वाले सूजला नाले ने मचाया कोहराम

बलजीत|इंदौरा
इंदौरा में रात से ही हो रही भारी बारिश के चलते आज बार्ड नम्बर 2 के बीचो बीच बहते नाले में पानी आने से पानी लोगों के घरों में घुस गया जिससे कि लोगों का काफी नुकसान हुआ है।जब इस बारे एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम को सूचित किया गया तो बह भारी बारिश में ही मौका पर पहुंचे और स्तिथि का जायजा लिया उनके साथ अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग भी मौका पर मौजूद रहे। एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने कहा कि अभी तो पानी ज्यादा होने के कारण यहां कोई भी हल निकालना मुश्किल है जैसे ही बारिश रुकती है तो हम फिर इस जगह का मौका देख कर इसका कोई स्थाई हल निकालने की कोशिश करेंगे जिससे कि लोगों को राहत मिल सके।

वहीं इंदौरा पंचायत के वार्ड 2 में स्थित जल शक्ति विभाग कार्यालय का मुख्यद्वार पूरी तरह से जल मगन हो गया और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की इंदौरा अकादमी और होमगार्ड कार्यालय को जाने वाले रास्ते में छ फीट तक पानी जमा हो गया l

इंदौरा पंचायत के वार्ड दो से बहने वाले सूजला नाले के पानी की निकासी सुचारु ना होने के चलते नाले का दूषित पानी करण सिंह कटोच के घर में बने पेयजल के स्त्रोत में घुस गया जिससे आसपास के घरों पे पेयजल संकट गहरा गया है l

वहीं स्थानीय निवासी प्रेम, तरसेम, करनेल, राशपाल, बंटू, करण कटोच, कंचन शर्मा,बलजीत कटोच, संजू कटोच, सुरेश कुमार आदि ने प्रशाशन से गुहार लगाई है कि वार्ड 2 से बहने वाले नाले नाले के पानी की निकासी सुचारु कर हमें बरसात के मौसम में होने वाली इस समस्या से निजात दिलवाई जाए l

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now