Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ज्वाली: घर के बरामदे में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, महिला की मौत

Published on: 10 August 2022
ज्वाली: घर के बरामदे में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, महिला की मौत

काँगड़ा|
कांगड़ा के ज्वाली की पंचायत बग्गा में तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान बग्गा निवासी अयोध्या (60) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या मंगलवार रात को अपने घर के बरामदे में सोई हुई थी, जबकि उसका पति अंदर कमरे में सोया हुआ था। उसक बेटा मक्की के खेत में रखवाली करने के लिए गया हुआ था। रात करीब 11 बजे तेंदुए ने अयोध्या पर हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और लोगों को आता देखकर तेंदुआ भाग गया। परिजन उसे टांडा मेडिकल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पंचायत प्रधान मदन राणा ने बताया कि महिला पर रात के समय तेंदुए ने हमला किया। मौके पर पाया गया कि महिला का बिस्तर खून से सना हुआ था। तुरंत उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now