Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा: डमटाल में चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी से दो करोड़ की नकदी बरामद

डमटाल में चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी से दो करोड़ की नकदी बरामद

कांगड़ा।
हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले नूरपुर पुलिस ने शनिवार को चेक पोस्ट डमटाल तोकी में एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी (सीएच 01 बीवाई-4077) से दो करोड़ रुपये की नकदी बरामद की।

बरामद राशि को लेकर गाड़ी सवार दोनों युवकों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद पुलिस ने नकदी जब्त कर ली। आशंका जताई जा रही है कि यह पैसा विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की मंशा से ले जाया जा रहा था। एसएचओ डमटाल कल्याण सिंह ने बताया कि पुलिस पैसे की गिनती कर रही है। जालंधर की तरफ से डमटाल की ओर आ रही गाड़ी में सवार आरोपी युवक हर्षित इंद्र पाल सिंह और ढिल्लो से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पैसा कहां से लाया गया है और इसे कहां ले जाया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इस पैसे को चंडीगढ़ से हिमाचल में हो रहे विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए लाया जा रहा था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने बताया कि वह चंडीगढ़ से जम्मू जा रहे थे। उनका प्रापर्टी का काम है। उन्होंने अपनी प्रापर्टी बेची है, जिसका कैश उनके पास है। फिलहाल आरोपी कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर पाए हैं। नकदी को कोषागार में जमा करवा दिया जाएगा। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन अपने स्तर पर जांच करेगा।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now