Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा: जयसिंहपुर में HRTC बस व कार की भिड़ंत, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

Published on: 25 March 2023
Kangra News Kullu Accident, Mandi News : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा: बैक करते समय खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल Solan news, Bilaspur news,

कांगड़ा|
कांगड़ा स्थित जयसिंहपुर में शनिवार सुबह आशापुरी से पालमपुर जा रही एचआरटीसी बस की करोड़ी की चढ़ाई पर विपरीत दिशा से आ रही एक कार से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसके कारण दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है। बस और कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं।

टक्कर के बाद दोनों चालक आपस में वाद-विवाद करते रहे। भारी बारिश के बावजूद रोड के दोनों साइड लगभग आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। परंतु दोनों वाहन चालकों में कोई समझौता नहीं हो पाया। बाद में पंचरुखी पुलिस ने मौके पर आकर दोनों वाहन चालकों में समझौता करवाया, तब जाकर कहीं जाम खुला।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now