Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा: किरण बाली जी की याद में शोक सभा एंव रस्म पगड़ी का आयोजन

Published on: 28 February 2023
IMG 20230228 WA0003

कांगड़ा।
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) RS बाली की माता जी के निधन के बाद बाली परिवार को सांत्वना देने कई दिग्गज व लोग मजदूर कुटिया कांगड़ा पहुंच रहे हैं और ढांढस बंधा रहे हैं.

वहीं, आज मजदूर कुटिया कांगड़ा में स्वर्गीय किरण बाली की दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक सभा एंव रस्म पगड़ी का आयोजन किया गया है.इस दौरान मजदूर कुटिया कांगड़ा में आज कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) RS बाली ने परिवार सहित स्वर्गीय माता किरण बाली जी की क्रिया पूजा की गई.

इसी कड़ी में मजदूर कुटिया कांगड़ा में किरण बाली जी की याद में भजन एवं रस्म पगड़ी की जा रही है. और भारी मात्रा में लोग पहुंच रहे हैं व स्वर्गीय किरण बाली को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

इसी के साथ प्रतिपक्ष नेता जयराम ठाकुर भी मजदूर कुटिया पहुंचे और RS बाली को उन्होंने सांत्वना दी व उनकी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की हैं. वहीं साथ में सांसद किशन कपूर, विधायक विपिन सिंह परमार और पवन कागज भी पहुंचे हैं.

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now