Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा: लोक अदालत का आयोजन, 3018 मामलों में करवाया समझौता

राष्ट्रीय लोक अदालत

धर्मशाला, 09 सितम्बर।
कांगड़ा जिला के सभी न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें श्रम विवाद और सेवा मामले, मोटर दुर्घटना दावे, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट मामले, बीमा संबंधी मामले, वैवाहिक मतभेद, दीवानी मामले, भूमि अधिग्रहण, पारिवारिक कानूनी मामले, समझौता योग्य फौजदारी मामले, सभी प्रकार के सिविल मामले, बैंक रिकवरी मामले, बिजली एवं जल विवाद के साथ साथ अन्य किसी भी श्रेणी के 10,175 केस लगाए गए थे जिसमें 3018 मामलों में समझौता किया गया तथा आठ करोड़ 26 लाख चार हजार 693 की राशि प्राप्त हुई है।

यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव शिखा लखनपाल ने देते हुए बताया कि लोक अदालत के माध्यम से आम जनमानस को शीघ्र व सुलभ न्याय उपलब्ध करवाया जाता है। इनमें विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाता है।
उन्होंने बताया कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, उन मामलों का भी लोक अदालत में निपटारा करने का प्रावधान किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  टांडा में मेडिकल कालेज रैगिंग, 12 प्रशिक्षु डाक्टरों पर कार्रवाई
Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now