Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा: तोकी बैरियर के पास दर्दनाक हादसा,बनीखेत के युवक की मौत, एक गंभीर घायल

accedent

बलजीत|इन्दोरा
पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ते तोकी छन्नी बैरियर के पास अज्ञात बाहन की चपेट में आने से एक युबक की मौत हो जाने और एक युबक के घायक हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ। हादसा इतना दर्दनाक था की मोटरसाइकिल चालक का सिर पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया।

जानकारी देते हुए थाना डमटाल के अतिरिक्त प्रभारी रमेश बैंस ने बताया कि तोकी में हुए हादसे की जैसे ही सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुँची और हादसे की जगह साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल PB06L-2922 जिसपर दो लोग सवार होकर पठानकोट से मुकेरिया की तरफ जा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार जैसे ही तोकी बैरियर के पास पहुँचे तो मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना दर्दनाक था कि एक युवक का सिर पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया जिसको इलाज हेतु अमनदीप हॉस्पिटल पठानकोट में दाखिल करवाया गया है। मृतक की पहचान पंकज ओबरॉय पुत्र राजेश्वर ओबरॉय निवासी बनीखेत जिला चंबा व घायल की पहचान भैवभ जंमवाल निवासी चम्बा के रूप में हुई है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ़ मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल नूरपूर भेज दिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now