साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Kangra Murder: पूर्व उपप्रधान के भाई की बेरहमी से हत्या, सिर पर गोली मारकर धड़ से अलग किया गया..

Kangra Murder Una News mud, Solan News, Kangra News, Bilaspur News, Manali Murder Update, Chamba News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Kangra Murder News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार की शाम एक ऐसी खौफनाक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। एक 45 वर्षीय व्यक्ति की उसके ही घर में बर्बरता से हत्या कर दी गई। हमलावर ने पहले उसे गोली मारी जिससे उसका सिर का हिसा शरीर से अलग कर दिया। इस घटना से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अशोक रत्न, एएसपी वीर बहादुर और फोरेंसिक टीम ने  मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह भयावह घटना कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल के तरैला गांव में हुई, जो धर्मशाला के नजदीक सुधेड़ पंचायत में स्थित है।

मृतक की पहचान विनीत दीक्षित उर्फ सोनू (45) के रूप में हुई, जो स्थानीय पंचायत के पूर्व उपप्रधान का भाई था। पुलिस को सोमवार शाम करीब 5 बजे परिवार वालों ने इस वारदात की सूचना दी। इसके बाद एएसपी वीर बहादुर के नेतृत्व में पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

क्रूरता की हद पार

घटनास्थल का दृश्य इतना भयानक था कि देखकर रूह कांप जाए। विनीत के सिर पर गोली मारी गई, जिससे उनका सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और खून के छींटों ने कमरे की दीवारों को लाल कर दिया। मांस के टुकड़े इधर-उधर बिखरे पड़े थे। पुलिस ने मौके से गोली के खोल भी बरामद किए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग मृतक के घर के बाहर जमा हो गए।

इसे भी पढ़ें:  पढ़ें पूरा मामला: जोगिन्द्रनगर बिजली घर को लेकर शांता कुमार ने मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर को क्यों लिखा पत्र

फोर्टिस अस्पताल में थी नौकरी

बताया जा रहा है कि विनीत कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल में काम करता था। उसने दो शादियां की थी, जिनमें से दूसरी शादी पंजाब के गुरदासपुर में हुई थी। अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

पुलिस जांच में क्या पता चला?

मामले की जानकारी देते हुए एसपी कांगड़ा का अतिरिक्त प्रभार देख रहे अशोक रत्न ने बताया कि  पुलिस जांच के अनुसार, घटना वाले दिन विनीत कुमार और उनके 17 वर्षीय बड़े बेटे के बीच घरेलू मुद्दे पर तीखी बहस हुई थी। दोपहर 12:00 से 1:00 बजे के बीच, विनीत के स्थानीय बावड़ी से नहाकर लौटने के बाद, उनके बेटे ने कथित तौर पर विनीत के ही सिंगल बैरल बंदूक से उनके सिर पर गोली मार दी।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खून से सना बरामदा साफ किया, नकदी, कीमती सामान और कपड़े लेकर मोटरसाइकिल से पंजाब के गुरदासपुर की ओर भाग गया। पुलिस ने गुरदासपुर में आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल सिंगल बैरल बंदूक, खून से सने कपड़े, गोली के छर्रे और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर रखा है और अतिरिक्त साक्ष्य जमा किए जा रहे हैं। जांच अभी जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही और जानकारी साझा की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now