Prajasatta Side Scroll Menu

Kangra Murder Case: प्रेम प्रसंग ने ली पंचायत उपप्रधान की जान, पुलिस ने पांच दिन में किया आरोपी गिरफ्तार

Kangra Murder: कांगड़ा में पंचायत उपप्रधान की संदिग्ध हत्या, रात के अंधेरे में सड़क किनारे मिला शव Kangra Murder Case: प्रेम प्रसंग ने ली पंचायत उपप्रधान की जान, पुलिस ने पांच दिन में किया आरोपी गिरफ्तार

Kangra Murder Case: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के थाना बैजनाथ के तहत आने वाले चढ़ियार क्षेत्र में एक सुनियोजित हत्या का मामला पुलिस ने महज पांच दिनों में सुलझा लिया है। जिला की छेक पंचायत के उपप्रधान रवि कुमार (43 वर्ष) की हत्या का कारण एक प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी विनोद कुमार उर्फ नीतू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रवि कुमार उसी पंचायत का उप प्रधान था।

गौरतलब है कि बीते 29 अक्टूबर को बैजनाथ के चढ़ियार क्षेत्र में राजिन्द्रनगर से रूपेहड़ गांव जाने वाले लिंक रोड के पास रवि कुमार का शव संदिग्ध हालत में पाया गया था। मृतक के भाई शशि कुमार की शिकायत पर बैजनाथ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। धर्मशाला से बुलाई गई फॉरेंसिक टीम और गहन जांच के बाद पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पता चला कि मृतक रवि कुमार और आरोपी विनोद कुमार के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। इस मनमुटाव की जड़ आरोपी की पत्नी के साथ रवि कुमार का अवैध प्रेम प्रसंग था।

इसे भी पढ़ें:  कांगड़ा: नियमों की अवहेलना करने पुलिस ने वाहन चालकों से वसूला 3 लाख 86 हजार रुपए जुर्माना

पुलिस जांच के मुताबिक, 28 अक्टूबर की शाम आरोपी विनोद कुमार ने रवि कुमार पर किसी धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। हमला इतना जघन्य था कि रवि कुमार को सिर पर गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में  धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आई थी, जिसने कई अहम सबूत जुटाए थे जो हत्या के आरोपी तक पहुँचने में काफी सहायक रहे। वहीँ मृतक का पोस्टमार्टम डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में संपन्न हुआ।

जिला पुलिस प्रमुख के अनुसार, मोबाइल डेटा विश्लेषण, एकत्रित साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पुख्ता हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार भी किया है। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंतिम रूप दे रही है।

इसे भी पढ़ें:  फतेहपुर में अब ड्यूटी के दौरान नायब तहसीलदार से अभद्रता, मामला दर्ज

क्या था मामला
कांगड़ा जिले के बैजनाथ के चढ़ियार की छेक पंचायत की यह घटना है, जहाँ छेक पंचायत उपप्रधान रवि राणा (40) की किसी ने बीते मंगलवार देर रात हत्या कर दी थी उसका शव को घर के पास ही सड़क किनारे देखा गया तो पुलिस को सूचना दी ग। रवि के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि उप प्रधान रवि राणा मंगलवार रात को चढ़ियार में पार्टी के बाद घर लौट रहे थे। जिस शख्स के साथ वह थे, उसके घर से रात को निकले थे। हालांकि, इस दौरान देर रात लगभग 12 बजे गांव के ही एक युवक ने उन्हें रास्ते में गिरा हुआ पाया। युवक ने रवि राणा के नंबर पर फोन किया तो लाश के पास ही फोन की घंटी बजने लगी। बाद में पंचायत प्रधान और ग्रामीणों को लाश की सूचना दी गई और पुलिस को भी बुलाया गया।

इसे भी पढ़ें:  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौरा इकाई ने एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन ।
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now