Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस की बीजी फसल का उद्धघाटन कर झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रही है भाजपा

कांग्रेस की बीजी फसल का उद्धघाटन कर झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रही है भाजपा

अनिल शर्मा | फतेहपुर
जिस पॉलीटेक्निक की नींव पुर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह, स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया और स्वर्गीय जीएस बाली द्धारा रखी गयी थी उस बीजी गई फसल महिला पोलटेक्नीकल कॉलेज का आज उद्धघाटन कर विधिवत फसल काट रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्थानीय भाजपा नेता एवं एक दर्जन टिकटार्थी।

यह शब्द आज फतेहपुर के विधायक एवं स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के सुपुत्र भवानी सिंह पठानिया व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पुर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली के बेटे आर एस बाली ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के महिला पोलटेक्नीकल कॉलेज रैहन (फतेहपुर) के वर्चुअल उद्घाटन किए जाने के बाद कहे।

इसे भी पढ़ें:  जवाली पुलिस ने बद्रीनाथ से 12 किलो 156 ग्राम चरस के साथ मुख्य सरगना को किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा की जिन योजनाओ के शिलान्यास पुर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे किए गये थे। उन योजनाओं के उद्धघाटन कर भाजपा झूठी वाही-वाही ले रही है। मगर यह जनता है सब जानती है कि प्रदेश की अधिकतर योजनाएं किसकी देन है। उन्होंने चूटकी लेते व गुणगुनाते हुए कहा कि यह पब्लिक है सब जानती है और पहचानती भी है। अब जयराम सरकार का जाने का वक्त है। जनता उनके झूठे जुमलो मे आने वाली नही है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now