Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस सेवादल ने राजा का तालाब से लेकर जसूर तक निकाली तिरंगा यात्रा

कांग्रेस सेवादल ने राजा का तालाब से लेकर जसूर तक निकाली तिरंगा यात्रा

अनिल शर्मा|फतेहपुर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने सोमवार को राजा का तालाब से लेकर जसूर तक पैदल “तिरंगा मार्च ” यात्रा निकाली। तिरंगा मार्च कार्यक्रम कांग्रेस सेवादल प्रदेश प्रभारी वासू सोनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी चन्द्र कुमार,कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा व पूर्व विधायक अजय महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि फतेहपुर उपचुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। हर व्यक्ति महत्वकांक्षी होता है।अतः टिकट मांगना सबका अधिकार है।प्रत्याशी का फैसला होना शेष है। हाई कमान का फैसला सर्वमान्य होगा।उन्होंने कहा देश के शहीदों को नमन है।देश की क्रांति को तिरंगा मार्च के रूप में मनाया जा रहा है।आजादी को बचाकर रखना सबका दायित्व बनता है।केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक ताकतें आज सिर उठा रहीं हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: धर्मशाला में बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन: नियमित भर्तियों और ठोस नीति की मांग

देश का ताना बाना बिखराब में है।नौजवानों से खिलवाड़ हो रहा है, कारखाने बन्द हैं, वो बेरोजगार है।महंगाई से आम व्यक्ति पीस रहा है।सिलेंडर का भाव एक हजार रुपये है। दालें डिपुओं से गायब हैं।सरकार का मोटिव हम दो हमारे दो है। मंत्रिमंडल में विचार विमर्श किये बिना सरकार काले कानून थोप रही है।किसान काले कानूनों पर महीनों से लड़ाई लड़ रहा है। सरकार तानाशाह है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है।गूंगी बहरी सरकार सुनना नहीं चाहती। चुनाव आने पर चाइना-पाकिस्तान का राग अलापा जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी द्वारा पडोसी देशों से बनाये बेहतर संबंध चरमरा गए हैं।

इस अवसर पर सेवादल के जिला प्रधान संजीव जसवाल, प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, जिला अध्यक्ष पवन राणा, प्रदेश महासचिव एमएल कौंडल, प्रदेश सचिव एचएल आचार्य, प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष कर्ण मालटू,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार, पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश सचिव कमल किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष शाम सिंह, प्रधान नेरना व ब्लॉक महासचिव सुशील चौधरी, संकेत चौधरी, ब्लॉक युवा कांग्रेस फतेहपुर अध्यक्ष जगजीत जग्गू, सेवादल व अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  ज्वालाजी मंदिर में विधायक संजय रतन ने लोक गायक सौरभ का गाना किया रिलीज
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now