Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्र से आई टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र नूरपुर व ढांगू-माजरा का दौरा कर लिया नुकसान का जायजा

केंद्र से आई टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र नूरपुर व ढांगू-माजरा का दौरा कर लिया नुकसान का जायजा

महल |इन्दौरा
मानसून सीजन के दौरान हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम के तीन सदस्यीय दल ने संयुक्त सचिव सुनील कुमार बर्णवाल के नेतृत्व में सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र नूरपुर व ढांगू- माजरा का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया । इस दल में केंद्रीय सहायक सचिव व्यय विवेक केवी, केंद्रीय जल आयोग (शिमला) के निदेशक पीयूष रंजन व हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक एवं विशेष सचिव सुदेश मोक्टा भी शामिल रहे ।

केंद्रीय दल ने राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट-मण्डी के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत चक्की खड्ड पर बने पुल का व इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत केंद्रीय टीम ने ढांगू माजरा के रास्ते का निरीक्षण किया व माजरा गाँव के आपदा से प्रभावित लोगों से बातचीत भी की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लोक निर्माण विभाग मण्डल इन्दौरा के अधिशासी अभियन्ता बलदेव सिह ने जानकारी देते हुए बताया की इन्दौरा मण्डल के ढांगू माजरा रास्ते सहित विभाग को लगभग 25 करोड़ का नुकसान हुआ है। वही जल शक्ति विभाग मण्डल इन्दौरा के अन्तर्गत अलग-अलग पेयजल योजनाओं व सिंचाई परियोजनाओं को भी भारी नुकसान हुआ है। जिसमें जल शक्ति विभाग मण्डल के अंतर्गत लगभग 14 करोड़ रूपये के नुकसान का आकलन किया गया है ।जायजा करन बाली टीम के साथ एसडीएम नूरपुर अनिल भारद्वाज व एसडीएम इन्दौरा विनय मोदी,अधिशासी अभियन्ता इन्दौरा लोक निर्माण विभाग बलदेब सिह,जल शक्ति विभाग सहायक अभियन्ता महेन्द्र ठाकुर व कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now