Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

माँ ज्वाला के आशीर्वाद से हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकार : राजेंद्र राणा

माँ ज्वाला के आशीर्वाद से हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकार : राजेंद्र राणा

-कहा, महंगाई पर लगाम लगा प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर कांग्रेस हिमाचल प्रदेश को शिखर पर पहुंचाएगी…

ज्वालामुखी।
सुजानपुर से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर अपनी कुलदेवी माँ ज्वाला के दर्शनों को पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना भी की। राजेंद्र राणा ने कहा माँ ज्वालामुखी के आशीर्वाद से हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लोगों की समस्याओं को हल करने में असफल रही है। आज हिमाचल की सड़कों पर अढ़ाई लाख कर्मचारी है।

उन्होंने कहा कि 2003 में जब केंद्र में भाजपा की सरकार थी तो इन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम को बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पेंशन मिले इसके लिए हम विधानसभा के अंदर भी और बाहर भी आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने दिल्ली हाईकमान से बात करके राज्यस्थान व छतीसगढ़ की तर्ज पर प्रदेश के कर्मचारियों को पेंशन मिले इसके लिए एलान किया है।

इसे भी पढ़ें:  कांगड़ा के शक्तिपीठों में कर्मचारियों का चेहरा देख मशीन लगाऐगी हाजरी जिलाधीश ने दिए आदेश

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रदेश में महंगाई पर लगाम लगे, प्रदेश का कर्मचारी खुश रहे और प्रदेश के नौजवानों को भी रोजगार मिले। राजेंद्र राणा ने कहा कि नेशनल हाईवे खराब हैं। उनमें गड्ढे लिंक सड़कों से ज्यादा पड़े हैं। प्रदेश का विकास रुक गया है व प्रदेश लगातार कर्जे में डूब रहा है।

इसे भी पढ़ें:  युवक से 123 ग्राम हेरोइन व एक लाख 34 हजार रुपए की नगदी बरामद

प्रदेश में महिलाएं पुरुष व नौजवान महंगाई से परेशान हैं। पेट्रोल डीजल व खाने-पीने की चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को आशीर्वाद देती है तो वह महंगाई पर लगाम लगाएंगे व रोजगार उपलब्ध करवाएंगे और प्रदेश को देश में नंबर वन बनाकर शिखर पर पहुंचाएंगे।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now