Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नगरोटा बगवां के पठियार में बिजली चोरी का मामला ,विभाग बेख़बर

नगरोटा बगवां के पथियार में बिजली चोरी का मामला ,विभाग बेख़बर

प्रजासत्ता|
विद्युत सब डिवीजन कार्यालय नगरोटा बगवां के तहत एक निजी ठेकदार द्वारा बिजली चोरी का एक मामला सामने आया है। हैरानी की बात है यह है कि यह बिजली चोरी का काम पिछले 6 महीनो से चल रहा है। लेकिन विभाग के आला अधिकारी ऐसा दिखा रहें हैं की उन्हें अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं पुख्ता सूत्रों की माने तो स्थानीय आला अधिकारियों के शह में इस चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। बता दें कि नगरोटा बगवां सब डिवीजन के तहत पठियार गांव का यह मामला है। जहां पर एक निजी ठेकदार कुलदीप ठाकुर के शॉपिंग मॉल और स्कूल बिल्डिंग का काम यहां चल रहा है।

दरअसल जिस ठेकदार के शॉपिंग मॉल का काम चल रहा है उसकी राजनीति और विभाग के उच्च अधिकारियो के साथ अच्छी पकड़ है। इसलिए हम इस वीडियो के माध्यम से आपको जो तस्वीरें दिखा रहे हैं। उसे भेजने वाले शख्स की पहचान जाहिर नही कर सकते।

पहचान न बताने की शर्त उस शख्स ने हमें बताया है कि यहां पर इस शॉपिंग मॉल का काम चले हुए काफी समय हो गया लेकिन पिछले 6 महीने से बिजली का मीटर कटा हुआ है जबकि अवैध तौर पर बिजली की सप्लाई 24 घंटे चल रही है। यानि ठेकदार द्वारा आला अधिकारियों की शह पर इस चोरी का अंजाम दिया जा रहा है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now