Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नूरपुर जिला पुलिस ने बिगडैल वाहन चालकों पर कसा शिकंजा,वसूल किया लाखों का चालान

Published on: 3 September 2023
नूरपुर जिला पुलिस ने बिगडैल वाहन चालकों पर कसा शिकंजा,वसूल किया लाखों का चालान

अनिल शर्मा | रैहन
जिला पुलिस नूरपुर पुलिस के अंतर्गत आती रैहन पुलिस चौकी ने अकेले अगस्त माह में अलग-अलग कुल 338 मामलों में 5 लाख 42 हजार 700 रुपए के चालान किए। चौकी प्रभारी सचित कालिया व ट्रैफिक इंचार्ज दलजीत कटोच ने अपनी टीम के साथ यातायात के नियमों की अवहेलना ट्रिपल सवारी, बिना हेल्मेट सवारी, करने वाले 338 दोपहिया वाहन चालकों के 5 लाख 42 हजार 700 सौ रुपए के चालान किए।

इसमें 4 चालान अवैध खनन के किए गए।वहीं बिना दस्तावेज से एक स्कूल बस और चार दोपहिया बाहन जब्त किए गए। वहीं अगस्त माह में ही कंडवाल पुलिस चौकी ने 111 विभिन्न मामलों 1 लाख 80 हजार के चालान किए। जबकि पुलिस चौकी सुल्याली में 24 मामलों में 20 हजार के चालान किए गए।

इंदौरा थाना एसएचओ कुलदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त माह में कुल 211 चालान के साथ 1 लाख 4 हाजर रुपये जुर्माना डाला गया।डीएसपी विशाल वर्मा ने दोपहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों की पालना करने हिदायत दी है।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now