Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पं सुखराम के स्वर्गवासी होने से हिमाचल की राजनीति में आ गई रिक्तता

IMG 20220512 WA0015

स्वाभिमान पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक जिला अध्यक्ष रमेश भाऊ की अध्यक्षता में पालमपुर मे सम्पन्न हुई जिस में रमेश भाऊ ने कहा कि हिमाचल की राजनीति का एक और स्तंभ गिर गया पूर्व केन्द्रीय मन्त्री पंडित सुखराम ने दिल्ली एम्ज में आखरी सांस ली । रमेश भाऊ ने कहा कि पं सुखराम के स्वर्गवासी होने से हिमाचल की राजनीति में रिक्तता आ गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद ने कहा कि स्वाभिमान पार्टी शोक प्रस्ताव पारित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करती है। बैठक में पार्टी के कार्य को जनता के बीच ले जाने लिए जन संपर्क अभियान चलाने की योजना बनाई गई। बैठक में प्रदेश मंत्री डा: स्वरूप सिंह राणा ,प्रदेश संगठन प्रभारी मदन सिंह राणा ,जिला उपाध्यक्ष डा: एस डी सांख्यन, पालमपुर उपमंडल अध्यक्ष जगजीत चन्द कटोच,पालमपुर मंडल उपाध्यक्ष रमेश चौधरी ने भाग लिया ।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने आईपीएस अधिकारी एस.आर. राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now