Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

परौल के सेना जवान को सैंकड़ो लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

IMG 20230506 WA0012

अनिल शर्मा।
उपमण्डल फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत झुम्ब खास के गाँव परौल के करीब 47 वर्षीय सेना के जवान को शनिवार को सैंकड़ों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी।

पँचायत प्रधान गुरनेश कुमार ने बताया परौल के सुनील कुमार 8 आसाम राइफल में हवलदार पद पर मणिपुर के समीप तेसाद में तैनात था। बताया उसने हाल ही में जेसीओ केडर की परीक्षा दी थी। लेकिन जेसीओ रैंक मिलने से पूर्व ही 4 मई ड्यूटी दौराण हृदय गति रुकने कारण मौत हो गई। जैसे ही जवान की मौत की खबर क्षेत्र में फैली पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।

जवान की पार्थिक देह शनिवार सुबह उसके पैतृक गाँव पहुँचाई गई। जहां पर जवान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान की चिता को मुखाग्नि उसके बेटे आकाश शर्मा ने दी। वहीं 14 सिखलाई रेजिमेंट ममून के जवानों ने जवान को बिगुल बजाकर गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी। बता दें
कि जबान अपने पीछे पत्नी ,एक बेटा व एक बेटी छोड़ गया है।

वहीं जबान की अंतिम यात्रा में फतेहपुर विधायक भवानी सिंह पठानिया, राजपूत सभा प्रधान रघुबीर पठानिया ,जिला परिषद सदस्य बगीचा सिंह ,निर्मल सिंह ,बलकार जरियाल ,चंद्रशेखर गोरा सहित सैंकड़ो लोग शरीक रहे ।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now