Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

फतेहपुर: गैस आबंटन कार्यक्रम में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, राजन सुशांत और कृपाल परमार हुई तू-तू, मैं-मैं

फतेहपुर: गैस आबंटन कार्यक्रम में हुआ हाई बोल्टेज ड्रामा, राजन सुशांत और कृपाल परमार हुई तू-तू, मैं-मैं

प्रजासत्ता ब्यूरो|
रैस्ट हाउस फतेहपुर में शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की गृहणी सुविधा योजना के तहत घरेलू गैस आबंटन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कृपाल परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की थी। कार्यक्रम दौरान पूर्व में रहे सांसद डॉक्टर राजन सुशांत भी समर्थकों सहित रैस्ट हाऊस पहुंच गए और कार्यक्रम को बन्द करवाने बारे कहने लगे ।वहीं अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित गृहणियों से कहा कि वो सब अपने-अपने घर जाएं। उन्हें घर पर ही सरकार की योजना अनुसार निशुल्क दिया जा रहा गैस कुनैक्शन मिल जाएगा।

उन्होंने कहा उक्त सरकारी कार्यक्रम है जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कृपाल परमार का क्या काम है।
इतना कहने पर जहां दोनों नेताओं डॉक्टर राजन सुशांत व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कृपाल परमार ने एक दूसरे पर शब्द बाण छोड़ते हुए एक दूसरे को चोर तक कह कर संबोधित किया तो वहीं डॉक्टर राजन सुशांत ने कृपाल परमार के समर्थकों को ठेकेदारों की टोली कह कर संबोधित किया। तो वहीं गुरु -चेला कहे जाने वाले डॉक्टर राजन सुशांत व भामस प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा में भी बहसबाजी का दौर शुरू हुआ। जोकि कुछ समय तक चला ।

फिर कार्यक्रम को रुकवाते हुए कुछ समय के लिये डॉक्टर राजन सुशांत समर्थकों सहित बैठ गए। तो वहीं कृपाल परमार ने भी स्थिति को भांपते हुए बैठना ही उचित समझा । जैसे-जैसे समय बीतता गया नेताओं के तेबर तो ठंडे हो गए । लेकिन समर्थकों के तेबर गर्म रहे। जिसमे जहां डॉक्टर राजन सुशांत समर्थकों ने अब की बार चक्की पर के नारे लगाए तो वहीं कृपाल परमार समर्थकों ने गली-गली में शौर है जीजा -साला चोर है के नारे लगाये ।

मामला थमता न देख विभाग द्वारा कार्यक्रम को निरस्त करते हए बाद में किसी दिन गृहणियों को सिलेंडर पहुंचाने का फैसला लिया|

शनिवार को हुए उक्त घटनाक्रम पर कृपाल परमार का कहना रहा। डॉक्टर राजन सुशांत व समर्थकों के सरकारी काम में बाधा पहुंचाई है। इसलिये इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कारवाई जाएगी।
तो वहीं डॉक्टर राजन सुशांत ने कहा उन्होंने किसी भी सरकारी कार्यक्रम में बाधा नही पहुंचाई है बल्कि एक असंवेधानिक तरीके से हो रहे कार्य को रुकवाया है । कृपाल परमार क्या अब खुद मुख्यमंत्री भी फतेहपुर में जनता को प्रलोभन देने के लिये शिलान्याय या उदघाटन करेंगे तो उनका भी विरोध होगा ।
क्योंकि उपचुनाव के चलते ऐसा करना असंवेधानिक होता है जिसे हरगिज नही होने दिया जाएगा ।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now