Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फतेहपुर में कृपाल परमार, डॉ राजन सुशांत बिगाड़ेंगे भाजपा का खेल

फतेहपुर।
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में इस बार चौकोणा मुकाबला होगा। भाजपा के शीर्षस्थ नेता भी विस क्षेत्र फतेहपुर से मैदान में बतौर आजाद उतरे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार को मनाने में असफल रहे। शीर्षस्थ नेताओं की कृपाल परमार को मनाने की मेहनत पर पानी फिर गया। कृपाल परमार नूरपुर के पैराशूटी को फतेहपुर में टिकट देने से आहत हैं तथा पैराशूटी नेता के खिलाफ कई खुलासे भी कर चुके हैं। भाजपा नेता कृपाल परमार लंका ढहाने के लिए बेताब हैं।

नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी जब भाजपा नेता कृपाल परमार नहीं माने तथा उन्हें सिलाई मशीन निशान भी मिल गया। पूर्व सांसद डॉ राजन सुशांत के भाजपा से बागी होने उपरांत कोई भी भाजपा नेता फतेहपुर में जीत दिलवा नहीं पाया है। डॉ राजन सुशांत के बाद फतेहपुर से बलदेव ठाकुर व कृपाल परमार को टिकट मिले लेकिन कोई भी जीत हासिल नहीं कर पाया। इस बार भाजपा ने फतेहपुर से नूरपुर से ताल्लुक रखने वाले मंत्री राकेश पठानिया को फतेहपुर से टिकट दिया है लेकिन इसमें अब कृपाल परमार बगाबत कर रहे हैं। कृपाल परमार जनता में अच्छी पैठ रखते हैं तथा भितरघात होने के कारण भाजपा की जीत की डगर आसान नहीं है। कृपाल परमार खेमा फतेहपुर के उम्मीदवार की खलाफत कर रहे हैं, ऐसे में जीत हासिल कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है। फतेहपुर से आप पार्टी से भाजपा के सांसद रह चुके डॉ राजन सुशांत भी भाजपा के खेल को बिगाड़ रहे हैं। डॉ राजन सुशांत भी भाजपा का वोट बैंक ही खराब करेंगे। बहरहाल भाजपा अब जीत कैसे हासिल कर पाती है, यह देखना अहम होगा।

इसे भी पढ़ें:  शक्तिपीठ ज्वालामुखी में कल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV व ड्रोन से रखी जाएगी नजर

यह संभाल रहे चुनावी रण:
फतेहपुर विस क्षेत्र में इस बार 8 उम्मीदवार चुनावी दंगल में हैं। इनमें भाजपा से राकेश पठानिया, कांग्रेस से भवानी पठानिया, आप से डॉ राजन सुशांत, आजाद उम्मीदवार कृपाल परमार, आजाद उम्मीदवार अशोक सोमल, विजय कौंडल संजय शर्मा व तिलक राज शामिल हैं।

Aaj Ki Khabren Dharamshala News Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now