Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पिता-पुत्र के बीच कहासुनी, गुस्से में पिता ने चला दी गोली

mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News

कांगड़ा जिले के उपमंडल नगरोटा बगवां के तहत तहसील बड़ोह के खर्ट में पिता-पुत्र के बीच हुई आपसी बहसबाजी में पिता ने गुस्से में आकर बेटे को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार खर्ट के हलेड़ निवासी बलवान सिंह की शुक्रवार को किसी बात को लेकर अपने बेटे विनय कुमार से बहस हो गई।

बात इतनी बढ़ गई कि पिता ने गुस्से में आकर अपनी दोनाली बंदूक निकाली और बेटे को गोली मार दी। गनीमत यह रही कि गोली उसके पांव में लगी। बड़ोह चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को एम्बुलैंस से टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के एसएचओ अशोक राणा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  राणा के वर्धहस्त से OBC आयोग के चेयरमैन बने रामलोक ने धवाला से लिया आशीर्वाद, मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now