Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश की राजनीति में अपनी अंतिम सांसे गिन रही भाजपा सरकार, चल रहा धन उगाही का खुला खेल

Published on: 16 November 2021
प्रदेश की राजनीति में अपनी अंतिम सांसे गिन रही भाजपा सरकार, चल रहा धन उगाही का खुला खेल

कांगड़ा|
प्रदेश की राजनीति में अपनी अंतिम राजनीतिक सांसे गिन रही भाजपा की सरकार के कार्यकाल में धन उगाही का खुला खेल खेला जा रहा है। प्रदेश के लाखों-करोड़ो रुपए लूट कर देश के अन्य राज्यों में अपने चहेतों के पास भेजे जा रहे हैं। चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में अवैध धन पकड़े जाने की चर्चाओं में प्रदेश मंत्रिमंडल के एक मंत्री पर कथित ऊँगली उठने से दाल में काला नजर आ रहा है। प्रदेश के एक मंत्री पर इस मामले के छींटे उनके दामन पर पड़ने की चर्चाओं के बीच आनन फानन में मीडिया में सफाई देने से मामला संदेहास्पद बन जाता है।चोर की दाढ़ी में तिनका होने की कहावत की पुष्टि कर रही मंत्री महोदय की मीडिया वार्ता से प्रदेश में भ्रष्टाचार चरमसीमा पर होने का कांग्रेस पार्टी के आरोपों की पुष्टि हुई है।

जिला काँगड़ा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सपन सूद व हिमाचल प्रदेश अन्य कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया ने सयुंक्त पत्रकार वार्ता में उक्त टिप्पणी करते हुए कहा की इस संदिग्ध मामले में आग लगने के उपरांत उठे धुंए से प्रदेश की देवभूमि शर्मशार हुई है।कांग्रेस नेताओं का कहना की इस प्रकरण से भाजपा का भ्रष्ट चेहरा प्रदेश की जनता के सम्मुख उजागर हुआ है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में पकड़े गए अवैध धन पर मीडिया चर्चा में प्रदेश सरकार के किसी मंत्री पर संदेह प्रकट किया गया था,ऐसे में प्रदेश सरकार के अन्य मंत्रियों को छोड़ कर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को ही क्यूँ इस मामले में सफाई देनी पड़ी?उन्होंने कहा की भाजपा के राजनीतिक प्रभाव के चलते देश की प्रमुख जाँच एजेंसियां भी बौनी हो चुकी है। काँगड़ा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सपन सूद व हिमाचल प्रदेश अन्य कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया ने कहा की कांग्रेस सत्ता में आने के उपरांत भाजपा शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की प्रमुखता से जाँच करवाकर दोषियों के चेहरे बेनकाब करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में देश की आजादी के आंदोलनों में कूदे स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानित करने का अघोषित एजेंडा चला कर देश की एकता व अखंडता पर राजनीतिक प्रहार करना शुरू कर दिया है। प्रवक्ता सपन सूद व् कांग्रेस नेता सुरिंद्र मनकोटिया का कहना की भारत की आजादी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की अनुशंसा से पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की टिप्पणियों से देश के राष्ट्रपति सहित पूरे देश की भावनाओं आहत किया है।

उन्होंने कहा की राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट में देश के राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार से पुरस्कार वापिस लेने की अनुमति मांगी है। लेकिन देश के भाजपाइयों को अभिनेत्री कंगना रनौत की टिप्पणी पर कोई मलाल नहीं है। उन्होंने कहा की स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने वाले देशद्रोहियों को भाजपा अपने सीने से लगा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना की स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान मैं ऊलजलूल टिप्पणियों को कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now