Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक संजय रतन बोले आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी

दफफा

ज्वालामुखी।
आधुनिक भारत के निर्माता, देश में सूचना व कंप्यूटर क्रान्ति के जनक, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार दिलवाने वाले, पंचायती राज को धरातल पर मजबूती प्रदान करने वाले ,भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक संजय रतन की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष शिव गोस्वामी, पार्षद विमल शर्मा, नीरज शर्मा सादिक मोहम्मद, दिव्यांशु भूषण, सुरेंद्र काकू
वह दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई और देश के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया गया।

इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष में भैरव मंदिर मार्ग पर पौधारोपण भी किया गया। पूर्व विधायक संजय रतन की मौजूदगी में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के एक दर्जन लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए । पूर्व विधायक संजय रतन ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले साथियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। पार्टी को एकजुटता के साथ मजबूती दी जाएगी और कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को जनता के समक्ष रखा जाएगा ताकि जनता आंकलन करें की क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस का साथ जरूरी है तभी क्षेत्र विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now