Prajasatta Side Scroll Menu

प्रदेश सरकार राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए बचनबद्ध: कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल

प्रदेश सरकार राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए बचनबद्ध: कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल

अनिल शर्मा |अप्रैल
स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए बचनबद्ध है। यह बात उन्होंने रविवार को नूरपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय महाजन व कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव रीता गुलेरिया भी उनके साथ उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कोविड काल में आउटसोर्स पर लगे कर्मियों के हितों की सुरक्षा के लिए सरकार एक समिति गठित करने बारे विचार कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को देखते हुए सरकार बहुत जल्दी इन पदों की भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टरों को 6 महीने का ब्रिज कोर्स करवाया जाएगा ताकि रेडियोलॉजी विभाग के उपकरणों को संचालित किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  Kangra: गुरदासपुर बेकरी में काम करने वाले कांगड़ा के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

फार्मा कंपनियों द्वारा बनाई जा रही दवाइयों की गुणवत्ता के बारे में बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दवाइयों को बनाने में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर गुणवत्ता में कोई अनियमितता पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को निःशुल्क इलाज़ मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है । इसके लिए प्रदेश के लोगों को हिम केअर की सुविधा निरंतर मिलती रहेगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से पेंशन देगी।इसके तहत सबसे पहले प्रथम चरण में 2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  श्रीबज्रेश्‍वरी देवी मंदिर जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का टेंपो खाई में गिरा, दो की मौत व 18 घायल

स्वास्थ्य मंत्री ने नूरपुर के सिविल हॉस्पिटल का किया दौरा

इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने नूरपुर के सिविल अस्पताल का दौरा किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों, डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की तथा अस्पताल में मुहैया करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं बारे जानकारी ली ।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जान उनके स्वास्थ्य होने की कामना की।
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का बेहतर प्रबंधन देख डाक्टरों की प्रशंसा भी की ।
उन्होंने कहा कि इस हॉस्पिटल में सभी जरूरी चीजें तथा स्टाफ उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि मरीजों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़ें:  फतेहपुर उपचुनाव में नही रुक रहा भाजपा का विरोध, टटवाली से भाजपा कार्यकर्ताओं को लोगो ने भगाया

ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर एसडीएम गुरसिमर सिंह, एसपी अशोक रतन,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार शर्मा, सीडीपीओ रमेश कुमार, कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव रीता गुलेरिया ,सुरजकांत ,जिला कांग्रेस सचिव योगेश महाजन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मिंटू, एनजीओ प्रधान राजेश सहोत्रा सहित प्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now