Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का मास्‍टरमाइंड बनारस से गिरफ्तार, जाँच में होंगे कई खुलासे

Published on: 17 May 2022
arest, Mandi News

धर्मशाला|
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। हिमाचल पुलिस ने आरोपित को उत्‍तर प्रदेश के बनारस से देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपित के साथ उसके एक अन्य साथी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों आरोपितों को धर्मशाला लाया जा रहा है व आज इन्‍हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि एसआइटी ने पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड शिव बहादुर को बनारस से बीती रात गिरफ्तार किया। उसके साथ उसके अन्य साथी अखिलेश को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपितों को धर्मशाला लाया जा रहा है, धर्मशाला पहुंचने के बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। यहां पुलिस इन्‍हें रिमांड पर लेगी व पूरे मामले का पटाक्षेप पूछताछ में होगा।

वहीँ कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पुलिस आरोपित से तहकीकात करेगी कि किस तरह से पेपर लीक हुआ और उन्होंने किस तरह से नेटवर्क सेट किया था, जिसके चलते पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में हुए भर्ती तंत्र को आरोपितों ने आसानी से तोड़ दिया। पुलिस जाँच के दौरान कई अहम खुलासे कर सकता है जिससे कई अन्य लोगों की गिरफ्तारियां होगी।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now