Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व कांग्रेस MLA जगजीवन पाल को ‘BJP वर्कर’ ने जड़ा थप्पड़

पूर्व कांग्रेस MLA जगजीवन पाल को ‘BJP वर्कर’ ने जड़ा थप्पड़

कांगड़ा|
कांगड़ा जिले में पूर्व कांग्रेस विधायक और सीपीएस को थप्पड़ जड़ने का एक वीडियो सामने आया है| इस दौरान एक शख्स ने जगजीवन पाल को पहले तो एक तरफ से थप्पड़ जड़ा फिर धक्का दिया| घटना का वीडियो सामने आने पर अब मामले ने तूल पकड़ा है| हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है| कांग्रेस का दावा है कि भाजपा वर्कर ने पूर्व विधायक से बदसलूकी की है|

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के सुलह विधानसभा क्षेत्र का यह मामला है| सुलह की रड़ा पंचायत में पंचायत भवन का शिलान्यास हो रहा था| मौजूदा भाजपा विधायक और विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार शिलान्यास करने पहुंचे थे| बताया जा रहा है कि पंचायत प्रधान और बाकी सदस्यों को शिलान्यास की जानकारी नहीं थी और इसी बात पर पूर्व CPS परमार का विरोध करने जा रहे थे|

इसे भी पढ़ें:  Kangra: बनने से पहले ही ढह गया गरीब का आशियाना, इंदु बाला का पक्के मकान का सपना टूटा ..!

इससे पहले कि जगजीवन पाल शिलान्यास स्थल तक पहुंचते, पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया था| इसी बीच जगजीवन पाल को एक शख्स ने पीछे से थप्पड़ जड़ दिया और धक्का भी दिया| बाद में जगजीवन पाल मौके पर ही ही धरने पर बैठ गए| वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है|

पूर्व विधायक ने कहा है कि भीड़ में गांव के लड़के जसवीर कुमार ने उनके सिर पर किसी चीज से चोट मारी है, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है| और जगजीवन पाल ने कहा कि जब तक न्याय नहीं होता, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा|

इसे भी पढ़ें:  मेडिकल कॉलेज टांडा में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, वार्ड बॉय के खिलाफ मामला दर्ज

पूर्व विधायक जगजीवन पाल ने कहा कि उनहोंने इस शिलान्यास का विरोध जताया, क्योंकि ना तो पंचायत के प्रधान को इसकी सूचना दी गई थी और न ही वार्ड पंचों को|पूर्व विधायक जगजीवन पाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष परमार अपनी मर्जी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं|

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now