Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पूर्व मंत्री राकेश पठानियां बोले, कभी पूरी नहीं होगी कांग्रेस की गारंटियां’ मोदी सरकार के 9 साल को बताया बेमिसाल

धर्मशाला में 11 दिसंबर को घोषित होगी हिमाचल प्रदेश की नई खेल नीति, अनुराग करेंगे शुभारंभ

अनिल शर्मा |फतेहपुर
पूर्व सरकार मे रहे वन मंत्री रहे राकेश पठानियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 सालके कार्यकाल को बेमिसाल करार दिया। उन्होंने कहा कि बीते 9 साल में भारत में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं साल 2014 से पहले देशभर में कांग्रेस के प्रति एक निराशा का माहौल था इसी के बाद नरेंद्र मोदी जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री बने।

उन्होंने कहा कि साल 2019 में जनता ने प्रधानमंत्री के कार्यों पर मुहर लगाया लगाई और उन्हें एक बार फिर जीत दिलवाई। पठानियां ने कहा कि 9 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट पर कोई उंगली खड़ा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यही सही नेतृत्व है, जिसके साथ देश को आगे बढ़ना है. राकेश पठानियां फतेहपुर मे पत्रकारो को संबोधित कर रहे थे।

पूरी नहीं होगी गारंटियां’
पूर्व वन मंत्री राकेश पठानियां ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बीते 5 सालों में हिमाचल प्रदेश में भी विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण काम किए। प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं आने दी गई। 5 साल के कार्यकाल में जनता के बीच भाजपा के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं था, लेकिन कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे कर सत्ता हासिल करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को जो 10 गारंटियां दी हैं, उसे कांग्रेस सरकार पूरा नहीं कर सकेगी।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now