Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व मुख्यमत्री शांता कुमार ने डिग्रियां बिकने और पेपर लीक होने को लेकर कही बड़ी बात

पूर्व CM शांता कुमार Himachal News Himachal Politics: HP NEWS

पालमपुर।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में 43 हजार फर्जी डिग्रियां बिकने का कलंक अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। 43 हजार डिग्रियां करोड़ों रू0 में बिकी। हिमाचल में भी हजारों लोगों ने डिग्रियां खरीदी। कई साल तक यह घोटाला होता रहा। हैरानी की बात यह है कि पुलिस और सरकार को इसका पता ही नही लगा।

उन्होंने कहा कि हजारों लोगों ने डिग्रियां खरीदी। सैकेड़ों घरों में चर्चा हुई होगी। पुलिस में गुप्तचर विभाग का यही काम होता है कि इस प्रकार के होने वाले अपराध का पता करें। यह भी अपने आप में एक बड़ा घोटाला है कि हिमाचल में इतना बड़ा महापाप और महा अपराध वर्षो तक होता रहा परन्तु सरकार को कोई पता नही चला।

इसे भी पढ़ें:  ज्वाली में पहाड़ दरकने से क्षेत्र में तबाही, मलबे में समाए दर्जन भर मकान

शांता कुमार ने कहा कि यह सोच कर डर लग रहा है कि कहीं जनता भी इस भ्रष्टाचार में शामिल तो नही हो गई। सैकड़ों लोगों को फर्जी डिग्रियां बिकने का पता लगा होगा। उन में एक भी ऐसा ईमानदार देशभक्त नहीं था जो इस अपराध की सूचना सरकार को देता। यह भी हो सकता है कि हिम्मत करके सूचना दी हो परन्तु भ्र्ष्टाचार के कारण उस पर कोई कार्यवाही नही हुई हो।

उस समय के पुलिस गुप्तचर विभाग के प्रमुख को भी अपराधी बनाया जाना चाहिए। इस विभाग के पास लाखों रू0 इसी काम के लिए होते है। सैकड़ों कर्मचारी होते है। वह भी बराबर अपराधी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस पेपर लीक घोटाले में हिमाचल प्रदेश के माथे पर एक और कलंक लगा है। रोज उसकी खबरें पढ़कर सिर शर्म से झुक जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को बधाई दी है कि उन्होंने इस मामले को सी.बी.आई. को सौंपने का निर्णय किया है।

इसे भी पढ़ें:  बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस हिमाचल के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठों में शीश नवाने पहुंची

शांता कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि भविष्य में हिमाचल प्रदेश का कोई भी विभाग अपने विभाग की भर्ती स्वंय न करे। यह काम करने के लिए हिमाचल प्रदेश में दो संस्थाएं पहले से स्थापित है। राजपत्रित कर्मचारियों के लिए हि0प्र0 पब्लिक सर्विस कमीशन और अन्य कर्मचारियों के लिए हि0प्र0 कर्मचारी चयन कमीशन है। सभी विभागों की भर्ती का काम इन दो संस्थाओं द्वारा ही करवाया जाए। इस निर्णय से हर प्रकार के चयन में पारदर्शिता आयेगी और किसी प्रकार के घोटाले की सम्भावना नही रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिये दिन रात परिश्रम कर रहे है। केन्द्र सरकार पर पिछले 8 साल में कोई ऊंगली भी नहीं उठा सका। परन्तु श्री मोदी सब जगह नही आयेंगे। जनता को हर प्रकार का सहयोग देना होगा।

इसे भी पढ़ें:  शान फुलझेले ने मुख्यमंत्री को 1.71 लाख रुपये का चेक किया भेंट
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now