Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रैहन में आयोजित होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

रैहन में आयोजित होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारो

अनिल शर्मा|
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को फतेहपुर उपमंडल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैहन के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगी।

यह जानकारी उपमण्डल अधिकारी नागरिक अंकुश शर्मा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे इसके साथ ही आकर्षक मार्च पास्ट भी आयोजित किया जाएगा।

अंकुश शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। इस अबसर पर उन्होंने मैदान का जायजा लिया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बैठक कर कार्यक्रम की चर्चा की।उनके साथ बीडीओ फ़तेहपुर राज कुमार उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now