Prajasatta Side Scroll Menu

RS बाली ने संविधान निर्माता को किया याद, नगरोटा बगवां में अर्पित की श्रद्धांजलि

9b2ad740 A884 4d0a Bb20 B1950abdd529

कांगड़ा|
भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर प्रदेश भर में सुक्खू सरकार और उनके मंत्री विधायक श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. इसी कड़ी में नगरोटा बगवां के कांग्रेस विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रैंक RS बाली भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेते नजर आए. RS बाली ने भी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

नगरोटा बगवां की खर्ट पंचायत में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा ने कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस मौके पर RS बाली पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

इसे भी पढ़ें:  Kangra News:जयसिंहपुर में ख़राब सड़क से मिट्टी फांक रहे हैं लोगों ने काले फूल देकर जताया अपना रोष

इतना ही नहीं नगरोटा बगवां पहुंचने से पहले सुबह-सुबह RS बाली ने मजदूर कुटिया कांगड़ा में जनता की समस्याएं भी सुनीं. इस दौरान मजदूर कुटिया में लोग काफी मात्रा में पहुंचे हुए थे. RS बाली ने लोगों से बातचीत कर उसी वक्त कई समस्याएंओं का समाधान भी कर दिया.

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now