Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

समलिंगी विवाह से होगा भारतीय समाजिक व्यवस्था का पतन: अधिवक्ता नीलम जरियाल

IMG 20230430 WA0003

पालमपुर।
सेम सेक्स यानि कि समलिंगी विवाह को कानूनन दर्जा देने की याचिका पर लगातार विरोध हो रहा है । पालमपुर से समाजसेवी व अधिवक्ता नीलम जरियाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और शास्त्रो के अनुसार विवाह ना सिर्फ़ दो आत्माओ का मिलन होता है अपितु दो परिवारो का भी मिलन होता है जिससे समाजिक व्यवस्था व सम्बन्ध बनते है।

ऐसे में अगर समलिंगी विवाह को मान्यता मिलती है तो इससे भारतीय संस्कृति और विवाह जैसे श्रेष्ठ धर्म संस्थान का पतन हो जायेगा और इससे मानव जीवन के हर क्षेत्र में समस्याये उत्पन्न होगी । नीलम ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता और भारतीय सभ्यता में बहुत अंतर है और ऐसे में पश्चिमी विचारधारा को भारतीय परिपेक्ष में थोपना गलत साबित होगा।

इसे भी पढ़ें:  Kangra Python Viral Video: हिमाचल के कांगड़ा में एक साथ दिखे 5 विशालकाय अजगर, वीडियो वायरल से फैली दहशत, जानें DFO ने क्या दी चेतावनी?
Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now