Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सेना के ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला : मां-बाप ने खोया इकलौता बेटा

Published on: 8 August 2022
सेना के ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला : मां-बाप ने खोया इकलौता बेटा

कांगड़ा |
कांगड़ा में मंडी-पठानकोट NH पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहाँ गांव खोली के पास सेना के ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार नगरोटा बगवां निवासी राकेश भाटिया (23) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया।

जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक चालक को शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now