Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shahpur Road Accident: शाहपुर में चडी-घेरा मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन की हालत नाजुक

Shahpur Kangra Accident: कांगड़ा के शाहपुर में शुक्रवार रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। चडी-घेरा मार्ग पर बेकाबू होकर कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
By PNT
Published on: 28 March 2026
Shahpur Road Accident: शाहपुर में चडी-घेरा मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन की हालत नाजुक

Shahpur Road Accident: हिमाचल प्रदेश के शाहपुर (कांगड़ा) में शुक्रवार देर रात एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चडी-घेरा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास एक कार अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा इतनी जोरदार था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसके पुर्जे दूर-दूर तक बिखर गए। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग शुक्रवार रात को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हनुमान मंदिर के पास चालक ने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार के दरवाजे, पहिए और इंजन तक अलग-अलग होकर बिखर गए।

रात का समय और सुनसान रास्ता होने की वजह से हादसे के बारे में तुरंत किसी को पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह जब वहां से गुजरने वाले लोगों ने सड़क किनारे गाड़ी के हिस्से देखे, तब जाकर इस घटना की जानकारी मिली। मृतकों की पहचान 40 साल के करण बहादुर और 18 साल की करीना देवी के रूप में हुई है, जो पंचायत भितलू के रहने वाले थे।

घायलों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और उन्हें इलाज के लिए धर्मशाला के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा गाड़ी की तेज रफ्तार की वजह से हुआ या फिर कार में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी।

Himachal Crime NewsHimachal Pradesh NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samacharroad accident

Join WhatsApp

Join Now