Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: देहरा बस स्टैंड पर सरेआम महिला का बैग छीनने और बच्चे को उठाने की कोशिश, हरियाणा के 2 आरोपी गिरफ्तार

Dehra Bus Stand Incident: हिमाचल प्रदेश के देहरा बस स्टैंड पर सरेआम एक महिला का बैग छीनने और उसके बच्चे को उठाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Kangra News: देहरा बस स्टैंड पर सरेआम महिला का बैग छीनने और बच्चे को उठाने की कोशिश, हरियाणा के 2 आरोपी गिरफ्तार

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले देहरा बस स्टैंड पर गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो संदिग्ध युवकों ने एक महिला को निशाना बना कर उससे छिना झपटी का प्रयास किया  प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना वीरवार शाम करीब सवा चार बजे की है। पीड़ित महिला, जो मूलतः लगड़ू क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में अपने परिवार के साथ भटिंडा में रहती है,।

जानकारी के मुताबिक महिला अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए यहां आई थी। जब वह देहरा बस स्टैंड पर मौजूद थी तो उसी दौरान बस स्टैंड पर घात लगाकर बैठे दो आरोपियों ने बस से महिला का बैग उठा लिया। बताया जा रहा है कि इस छीना-झपटी के दौरान आरोपियों ने महिला के साथ मौजूद मासूम बच्चे को भी उठाने का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार बेरोजगार लोगों को रोजगार देने में विफल रही - मनमोहन कटोच

घटना के तुरंत बाद पीड़ित महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर बस स्टैंड पर मौजूद स्थानीय लोग और दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे। जनता ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही देहरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता और आरोपी के फरार होने की खबर मिलते ही थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर फरार आरोपी की तलाश में गहन सर्च अभियान चलाया। कुछ ही देर बाद, पुलिस को कामयाबी मिली और फरार आरोपी को आयुर्वेदिक अस्पताल के पास एक नाले में छिपा हुआ पाया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें:  News: रोहड़ू, कांगड़ा और पालमपुर को मिले नए एसडीएम

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों की पहचान बजिद कुमार (49), पुत्र मुंशी राम और बंटी (33), पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या ये किसी अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा हैं।

एसएचओ देहरा, अजय सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए स्थानीय जनता का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आम जनता और व्यापारियों से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी (CCTV) कैमरे अवश्य लगाएं। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि कैमरों की दिशा, तारीख और विजिबिलिटी की समय-समय पर जांच की जानी चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस को स्पष्ट फुटेज मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  Kangra Murder: कांगड़ा में पंचायत उपप्रधान की संदिग्ध हत्या, रात के अंधेरे में सड़क किनारे मिला शव

देहरा पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि बस स्टैंड, बाजार या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आने पर तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में दें। फिलहाल पुलिस महिला के बयान दर्ज कर कानून की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में ला रही है।

Himachal Pradesh Police Kangra News Kangra News Today Kangra News Update today Kangra News

Join WhatsApp

Join Now