साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

अटल टनल में एचआरटीसी बस ने किया ओवरटेक, 7500 रुपये जुर्माना

अटल टनल में एचआरटीसी बस ने किया ओवरटेक, 7500 रुपये जुर्माना
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मनाली|
अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) बस ने सुंरग के भीतर ओवरटेक कर दिया। हालांकि बस के आगे चल रहा ट्रक बस चालक को आगे निकलने का सिग्नल दे रहा था। इसके बाद भी बस चालक ने ओवरटेक कर दिया। डबललेन रोहतांग टनल के भीतर वाहनों को ओवरटेक करना मना है। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

बता दें कि निगम की बस का वीडियो पीछे से जा रही एक गाड़ी में सवार व्यक्ति ने बनाया है। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि अटल टनल के भीतर ओवरटेक करने पर एचआरटीसी पर 7500 रुपये का जुर्माना किया है। कहा कि टनल के भीतर ओवरटेक करना जोखिम भरा है। साथ ही इस पर कड़ा प्रतिबंध है

इसे भी पढ़ें:  Trafficking in Manali: पर्यटन सीजन में सक्रिय देह व्यापार गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, एक सप्ताह में यह दूसरा मामला

Join WhatsApp

Join Now