साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

एचआरटीसी बस का चालक करंट लगने के कारण झुलसा

एचआरटीसी बस का चालक करंट लगने के कारण झुलसा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कुल्लू|
कुल्लू जिले के बस अड्डा सरवरी में शनिवार की सुबह एक एचआरटीसी बस का चालक करंट लगने के कारण झुलस गया है। आपको बता दें कि बस को पीछे करते समय यह वहां लगे बिजली की तारों से लग गई। जिस कारण पूरी बस में करंट फैल गया, जिससे बस चालक को भी करंट लगा और वह काफी झुलस गया। वहीं अब बस चालक को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। इसी के साथ बिजली के तारों से बस के टायर में भी आग लग गई, जिसको बुझाने के लिए दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस चालक नरेश कुमार सुबह करीब दस बजे अपनी बस को एक साइड से लगाने के लिए पीछे कर रहा था। इसी बीच बस बिजली की तार को छू गई। और चालक को जोरदार करंट का झटका लगा। इस घटना के बाद यहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

वहीं इस घायल बस चालक नरेश कुमार को वहां मौजूद अन्य कर्मचारी अस्पताल लाए। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने जानकारी देते हुए कहा कि चालक बिजली का करंट लगने से झुलसा है। और इसी कारण बस के टायर में आग भी लगा गई। एसपी गुरदेव शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now