साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कुल्लू: अज्ञात असमाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान की मूर्ति तोड़कर व्यास में फेंकी

अज्ञात लोगों के द्वारा हनुमान जी की मूर्ति को तोड़कर व्यास नदी में फेंका
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कुल्लू|
जिला कुल्लू में अज्ञात असमाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान की मूर्ति को तोड़कर व्यास में फेंक दिया। जानकारी के अनुसार गत शनिवार देर रात टापू के पास शनि मंदिर में अज्ञात लोगों के द्वारा हनुमानजी की मूर्ति को तोड़कर व्यास नदी में फेंका गया।

इस घटना की जानकारी सुबह जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और वहां पर आसपास के इलाके को खंगाला। पुलिस ने व्यास नदी में हनुमान की मूर्ति को देखा। बता दें कि इस मंदिर में मूर्ति की स्थापना 2014 को की गई थी और यहां पर आम दिनों विशेषकर शनिवार, मंगलवार के दिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा करने के लिए आते हैं।
gff
वही एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि आज सुबह पुलिस को टापू शनि मंदिर में हनुमान की मूर्ति तोड़ कर व्यास नदी में फेंकने की सूचना मिली थी और पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लोगों ने भी जिला प्रशासन से मांग की है मंदिर के पास सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं ताकि हर गतिविधि पर नजर रह सकें।

इसे भी पढ़ें:  बड़ा हादसा होने से टला: गहरी खाई में गिरने से बाल बाल बची HRTC बस

Join WhatsApp

Join Now