साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कुल्लू में 7 किलो 109 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

arest, Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कुल्लू।
कुल्लू पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दें कि बंजार पुलिस की विशेष टीम ने एक 52 वर्षीय तस्कर को 7.109 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

पुलिस के प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस गुशैणी दुर्गा माता मंदिर के नजदीक SIU की टीम ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक शख्स भीमे राम (52) पुत्र वोदु राम निवासी गांव गलसार डाकघर नोहाण्डा रोपा मौके पर पहुंचा।

पुलिस को देख कर वो घबरा गया। पुलिस को संदेह हुआ तो शक के आधार पर, उसकी तलाशी ली तो कब्जे से 7 किलो 109 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि चरस की खेप कहां से लाया था, इसे कहां लेकर जा रहा था। पुलिस द्वारा चरस के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  जल दिवस के अवसर पर निरमंड में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Join WhatsApp

Join Now