साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कुल्लू: 43 लाख रुपये का सेब लेकर यूपी का व्यापारी फरार

मामला दर्ज shimla news Solan News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

जिला कुल्लू की पतलीकूहल सब्जी मंडी में एक लदानी पर 43 लाख रुपये का सेब लेकर फरार हो गया है। उसकी पहचान रामलखन, पुत्र अवतार गांव माहुनाथ भंजन, मोहल्ला साहीकटरा, जिला और तहसील महु (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इस धोखाधड़ी के बाद सब्जी मंडी के आढ़तियाें में हड़कंप मच गया है।

हालांकि, आढ़तियों को धोखाधड़ी का पता चलते ही उन्होंने सब्जी मंडी से भेजी गईं सेब की गाड़ियां रास्ते में ही रुकवा दीं। साथ ही उक्त व्यापारी के खिलाफ पतलीकूहल थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

उधर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। अब शिकायत के आधार पर छानबीन आगे बढ़ाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  शहीद नरेश ठाकुर की पार्थिव देह देखकर बेसुध हुई पत्‍नी,सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Join WhatsApp

Join Now