साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कोकीन के साथ गिरफ्तार नाइजीरियन की न्यायिक हिरासत के दौरान बिगड़ी तबीयत, PGI ले जाते समय हुई मौत

कोकीन के साथ गिरफ्तार नाइजीरियन की न्यायिक हिरासत के दौरान बिगड़ी तबीयत, PGI ले जाते समय हुई मौत
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कुल्लू|
कुल्लू पुलिस द्वारा कोकीन के साथ गिरफ्तार एक नाइजीरियन न्यायिक हिरासत के दौरान मौत हो गई।
कुल्लू पुलिस की विशेष टीम ने 14 जुलाई को बजौरा चेक पोस्ट पर नाके के पास वोल्वो बस में सवार नाइजीरियन को 1.88 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज रखा था। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई।

बीमारी की हालत में उसे 18 जुलाई को कुल्लू अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई। जिसकी वजह से उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नाइजीरिया निवासी इज़ुचुकवू के रूप में हुई है।

बता दें कि कुल्लू पुलिस की विशेष टीम ने 14 जुलाई को बजौरा चेक पोस्ट पर नाके के पास वोल्वो बस में सवार नाइजीरियन को 1.88 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। उसी दौरान जेल में उसकी तबीयत खराब हो गई।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू: 15 से 17 अक्तूबर तक होंगे टीजीटी बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार

Join WhatsApp

Join Now