साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में दोष पाए जाने पर इन निर्माता कंपनियों को लगा लाखों का जुर्माना

जुर्माना
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कुल्लू|
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू की अदालत ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच में सब्सटेंडर्ड व मिसब्रांडेड पाए जाने पर कारोबारियों को जुर्माना लगाया गया है। मैसर्स नेचर एग्रो फूड हरोली जिला ऊना को एक लाख रुपये, सोलन जिला के बद्दी स्थित मैसर्स एम.एम.डी. ग्लोबल फूड को एक लाख रुपए, मैसर्स दीक्षित प्रोविजनल स्टोर पाहनाला रोड जिला कुल्लू को 50 हजार रुपये, मैसर्स बाॅबी जनरल स्टोर भट्टी काॅलोनी शमशी को 20,000 रुपये, मैसर्स महादेव ट्रेडिंग कंपनी शिशा माटी ढालपुर कुल्लू को 10 हजार रुपये, मैसर्स केशव जनरल स्टोर जवाणी रोपा कुल्लू को 10 हजार व मैसर्स विशाल एंटरप्राइजेज शमशी कुल्लू को भी 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा भविता टंडन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इन कंपनियों के खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच करने के बाद सब्सटेंडर्ड व मिस ब्रांडेड पाया गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अदालत में अभियोग पत्र दायर करने की लिखित अनुमति देकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को न्यायिक कार्यवाही के लिए अधिकृत किया गया था। विभाग की ओर से मामलों की पैरवी खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने की।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू में 7 किलो 109 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिवम प्रताप सिंह की अदालत ने खाद्य सुरक्षा विभाग कुल्लू द्वारा दायर की गई शिकायत पत्रों पर न्यायिक कार्यवाही करते हुए खाद्य व्यापारियों को कुल तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Join WhatsApp

Join Now