साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सर्दी के मौसम में बेघर हो गया परिवार,आग लगने से आनी में छह कमरों का मकान राख

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

जिला कुल्लू के आनी विकास खंड की करशैईगाड़ पंचायत के गांव खाटू में आग लगने से एक छह कमरों का अढ़ाई मंजिला घर राख हो गया । आग की घटना मंगलवार रात करीब दो से अढ़ाई बजे के बीच हुई है। प्रारंभिक तौर पर हादसे में करीब 40 लाख की क्षति का अनुमान लगाया गया है। आग के कारण किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण मनसा राम, बेली राम और ताबे राम के परिवार के लोगों को मंगलवार देर रात्रि को गहरी नींद में सो रहे थे। इसी बीच आग की भनक ने उन्हें एकाएक जगाया और वे परिवार सहित बचाव के लिए तुरंत बाहर की तरफ भागे।

उन्होंने मकान को आग से बचाने के लिए गांववासियों को आवाजें लगाईं, जिससे ग्रामीण वहां एकत्रित हुए और आग पर क़ाबू पाने का प्रयास किया, मगर आग की ऊंची भयावह लपटों के आगे उनके सारे प्रयास विफल हो गए। हालांकि मकान को अग्निकांड से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग आनी की टीम को भी लगौटि पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र ठाकुर द्वारा फोन पर सूचित किया गया, जो कि देर रात घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक मकान पूरी तरह से राख हो गया था।

Join WhatsApp

Join Now