साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल का हिंदुत्व देवी-देवताओं से , भाजपा का है नागपुर से…:- विक्रमादित्य

हिमाचल का हिंदुत्व देवी-देवताओं से , भाजपा का है नागपुर से...:- विक्रमादित्य
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कुल्लू।
शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह रविवार को कुल्लू के देवसदन में आजादी की गौरव यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा और आरएसएस पर निशान साधा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा, हमें हिंदु व स्वदेशी होने का प्रमाणपत्र भाजपा से लेने की जरूरत नहीं है। देवभूमि हिमाचल का हिंदुत्व यहां के देवी-देवताओं से चलता है। भाजपा का नागपुर से चलता है। नागपुर (आरएसएस मुख्यालय) का हिंदुत्व देश को बांटने का काम कर रहा है। कुल्लू का देवसदन वीरभद्र सिंह की देन है। नजराने की प्रथा कांग्रेस के समय शुरू हुई थी।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी व एकजुटता के लिए कांग्रेस के कई नेताओं ने अपना बलिदान दिया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ऐतिहासिक धरोहरों के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश को क्षेत्र व जाति के नाम पर बांटने का प्रयास हो रहा है। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्षेत्रवाद का नारा दे रहे हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में क्षेत्रवाद का नारा दिया था, लेकिन जनता ने मुख्यमंत्री के नारे को नकार दिया था। प्रदेश में बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पर है

इसे भी पढ़ें:  मण्डी, कुल्लू व लाहौल-स्पिति के युवाओं को सुनहरा अवसर,18 मार्च से ऊना में भर्ती

विक्रमादित्य सिंह ने कहा,भाजपा मात्र लाभार्थियों की सरकार बनकर रह गई है। लाभार्थियों को बसों में घुमाकर व कार्यक्रमों में बुलाकर भाजपा सरकार रिपीट करने का सपना देख रही है। विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही लाभार्थी व अन्य लोग भाजपा को आइना दिखाएंगे। जयराम सरकार से प्रदेश की जनता का मोहभंग हो चुका है। उन्होंने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी इसके लिए भाजपा चाहे नड्डा, अमित शाह को लेकर आएं। लेकिन कांग्रेस की सरकार को हिमाचल प्रदेश में बनने से कोई नहीं रोक सकता।

Join WhatsApp

Join Now