Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kullu Landslide: निरमंड में भूस्खलन की तबाही, 2 भाइयों के परिवार पर टूटा कहर – 8 लोग दबे, 1 की मौत, 4 लापता

Kullu Landslide: निरमंड में भूस्खलन की तबाही, 2 भाइयों के परिवार पर टूटा कहर – 8 लोग दबे, 1 की मौत, 4 लापता

Kullu Landslide: हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुल्लू जिले की निरमंड तहसील के ग्राम पंचायत घाटू के शर्मानी गांव में देर रात बड़ा हादसा हो गया। 9 सितंबर की तड़के करीब 2 बजे पहाड़ी दरकने से एक घर पर मलबा आ गिरा।

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत कुल आठ लोग दब गए। निरमंड के एसडीएम मनमोहन सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। प्रशासन और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

1 शव बरामद, 3 घायल रेस्क्यू
जानकारी के मुताबिक, हादसे में रेवती देवी (पत्नी शिवराम) का शव बरामद किया गया है। जबकि शिवराम, धर्म दास और उनकी पत्नी कला देवी को घायलावस्था में निकालकर अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  सैंज: मिल्क फेडरेशन ने दुग्ध सहकारी समितियों को बांटे कंप्यूटर उपकरण

4 लोग अब भी लापता
हादसे में चुन्नी लाल, उनकी पत्नी अंजना, पांच वर्षीय बेटा भूपेश और सात वर्षीय बेटी जागृति अब तक लापता हैं। पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। भारी बारिश के कारण बचाव कार्य भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  आदर्श आचार संहिता के दौरान भारी नकदी ले जाने पर दिखाने होंगे दस्तावेज

एसडीएम ने बताया कि राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है और दबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही, क्षेत्र में लगातार भूस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now