Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: हिमाचल आपदा में सहायता के लिए त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने बढ़ाया मदद का हाथ

Published on: 8 September 2025
Himachal News: हिमाचल आपदा में सहायता के लिए त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने बढ़ाया मदद का हाथ

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की आपदा ने भारी तबाही मचाई है। इस संकट की घड़ी में कई राज्य हिमाचल की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। त्रिपुरा सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्य हरियाणा ने भी हिमाचल के राहत कार्यों के लिए 5-5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश हरियाणा और त्रिपुरा का योगदान
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी हिमाचल की आपदा से प्रभावित जनता के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम 48 ट्रकों के माध्यम से उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। संकट की घड़ी में हम भी उनके साथ खड़े हैं। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ पूरा देश मदद के लिए तैयार है। हिमाचल के अलावा उत्तराखंड में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है।

इसलिए उत्तर प्रदेश की ओर से हम मुख्यमंत्री राहत कोष से उत्तराखंड और हिमाचल सरकार के राहत कोष में 5-5 करोड़ की राशि प्रदान कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और पंजाब में सबसे ज्यादा आपदा आई है, जिससे हजारों परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमाचल के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, “यह दुखद समय है, और हरियाणा की जनता व सरकार प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।” उन्होंने हिमाचल के मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये भेजे हैं। इससे पहले हरियाणा ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर की बाढ़ आपदा के लिए भी 5-5 करोड़ रुपये की मदद दी थी

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बातचीत कर अपने समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “हम हिमाचल के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। राहत कार्यों में सहयोग के लिए त्रिपुरा सरकार हिमाचल के मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान दे रही है।” यह राशि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद और पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी।

हिमाचल में आपदा की स्थिति
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के दौरान भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने भारी नुकसान पहुंचाया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 366 लोगों की जान जा चुकी है, और हजारों घर, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं। मंडी, कुल्लू और चंबा जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal DisasterHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now