Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Manali Winter Carnival: मनाली विंटर क्वीन की विजेता बनी कांगड़ा की सुहानी कटोच..!

Manali Winter Carnival: मनाली विंटर क्वीन की विजेता बनी कांगड़ा की सुहानी कटोच..!

Manali Winter Carnival: पर्यटन नगरी मनाली में आयोजित विंटर कार्निवाल ( Manali Winter Carnival) के आखिरी दिन विंटर क्वीन का चयन किया गया। जिसमें कांगड़ा की रहने वाली सुहानी ने विंटर क्वीन 2025 का ताज अपने नाम कर लिया। सिरमौर की अमीषा ठाकुर पहली रनर अप और मनाली की अदिति नेगी दूसरी रनर अप रहीं।

उल्लेखनीय है कि विंटर क्वीन 2025 के ताज के लिए 20 सुंदरियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें से अरुणाचल की सुहानी, रामपुर की तनिष्का, शिमला की हिमानी वर्मा, मनाली की अदिति नेगी, सिरमौर की अमीषा, मंडी की इशिता राणा, चंडीगढ़ की कोमल प्रीत, लाहौल स्पीति की मीनाक्षी शर्मा, कांगड़ा की सुहानी कटोच और मंडी की स्नेहा ने टॉप 10 में जगह बनाई थी।

इसे भी पढ़ें:  आदर्श युवक मंडल ओलीनाल ने ग्रामीणों को जागरूक करके पूरे वार्ड को किया सैनेटाइज

इसके बाद टॉप 10 में हुए कड़े मुकाबले में शिमला की हिमानी खन्ना, मनाली की अदिति नेगी, सिरमौर की अमीषा ठाकुर, मंडी की इशिता राणा और कांगड़ा की सुहानी कटोच ने टॉप फाइव में जगह बनाई। इन पांचों से महिला विषय पर सवाल का जवाब देने को कहा गया था। सभी ने अपने-अपने तरीके से सवाल का जवाब दिया।

अंत में ताज के लिए इन पांचों सुंदरियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमे कांगड़ा की रहने वाली सुहानी कटोच ने विंटर क्वीन 2025 का ताज अपने नाम कर लिया। सिरमौर की अमीषा ठाकुर पहली रनर अप और मनाली की अदिति नेगी दूसरी रनर अप रहीं। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सभी सुंदरियों को ताज पहनाया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
YouTube video player
प्रजासत्ता न्यूज़ एक प्रमुख हिंदी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश और दुनिया की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन, और आर्थिक खबरों को सटीक और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सत्य, पारदर्शिता और त्वरित समाचार वितरण के जरिए पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना है। हम अपने कंटेंट के माध्यम से समाज की जागरूकता बढ़ाने और एक सूचित नागरिक समाज बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी न्यूज़ टीम हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करती है और उसे सरल, सटीक और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल