Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Summer Beauty Tips: गर्मियों में भी आपका निखार रहेगा बरकरार, अपने साथ जरूर रखें शहनाज हुसैन के बताए ये 4 ब्यूटी प्रोडक्ट्स

Travel Beauty Tips: ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने गर्मियों में घूमने जाने वालों के लिए 5 जरूरी ब्यूटी प्रोडक्ट्स की लिस्ट साझा की है। पसीने, टैनिंग और सनबर्न से बचने और पहाड़ों की सैर में अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।
Published on: 24 March 2026
Summer Beauty Tips: गर्मियों में भी आपका निखार रहेगा बरकरार, अपने साथ जरूर रखें शहनाज हुसैन के बताए ये 4 ब्यूटी प्रोडक्ट्स

Summer Beauty Tips: गर्मियाँ शुरू हो गई हैं। इस सीजन में ज्यादातर लोग अपने परिवार और दोस्तों के संग पहाड़ों या पर्यटक स्थलों पर घूमने का प्लान बनाते हैं, ताकि ठंडी हवाओं का आनंद ले सकें और शहरों की भाग-दौड़ व उबाऊ जिंदगी से राहत मिल सके। लेकिन गर्मियों के मौसम में खुले आसमान में घूमने से पसीने, टैनिंग, त्वचा में जलन और सनबर्न से सौंदर्य चौपट हो जाता है, जिससे आपका मूड खराब हो सकता है।

अगर आप अपने साथ कुछ जरूरी सौंदर्य प्रसाधन रखेंगे, तो आपको अपनी त्वचा और बालों के प्रति ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मदद से आप इस मौसम में त्वचा को होने वाले नुकसानों से खुद को बचा सकते हैं। इसलिए मेरा यह सुझाव है कि अपने सामान में एक छोटा सा ब्यूटी बैग भी साथ रखें और निश्चिंत होकर पहाड़ों का आनंद लें।

फेस वाइप्स
गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशानी पसीने से होती है। तेज धूप की वजह से ऑयली त्वचा और भी ज्यादा तैलीय हो जाती है, जिससे चेहरे पर गंदगी और तेल जम जाता है। इससे चेहरा डल दिखता है और मेकअप भी खराब हो जाता है। इसलिए जब भी आप घूमने जाएं, तो अपने साथ फेस वाइप्स जरूर रखें।

चेहरे को साफ करने के लिए फेशियल वाइप्स का प्रयोग बड़ा आसान, सुविधाजनक और अच्छा माना जाता है। इनके द्वारा बिना पानी के भी त्वचा साफ हो जाती है और चेहरे की नर्व्स में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यात्रा के दौरान जब आपके पास पानी और फेस वॉश उपलब्ध न हो, तब एक वाइप निकालकर चेहरा पोंछने से आपकी त्वचा तुरंत साफ और तरोताजा महसूस करती है।

2. वॉटरप्रूफ काजल
महिलाएं अपनी सुंदरता निखारने के लिए आँखों पर काफी ध्यान देती हैं और काजल के बिना आँखें अधूरी सी लगती हैं। गर्मियों में पसीने के कारण काजल फैलने की समस्या आम है। इस समस्या से बचने के लिए वॉटरप्रूफ काजल आपकी मदद कर सकता है। यह आँखों पर लंबे समय तक टिका रहता है और संवेदनशील आँखों वाली महिलाओं के लिए भी उपयुक्त होता है।

जेल आधारित काजल 12 घंटों तक टिका रहता है, जिसे आप ब्रश की मदद से लगा सकती हैं। जहां तक संभव हो, काजल की पतली लाइन लगाएं। पतली लाइनें कम फैलती हैं, जिससे चेहरा पूरा दिन साफ दिखता है। ये अधिक प्राकृतिक दिखती हैं और यात्रा के दौरान इन्हें ठीक करना भी आसान होता है।

3. ग्लिटर
छुट्टियां मनाने के दौरान अक्सर रात को पार्टियों में जाना पड़ता है। रात के समय आँखों और नाखूनों के लुक को बेहतर करने के लिए ग्लिटर का प्रयोग करना चाहिए, जो आपको औरों से अलग दिखाता है। ग्लिटर नाखूनों को एक नया लुक देता है, जिससे साधारण मैनीक्योर भी खास दिखने लगता है।

ग्लिटर मैनीक्योर कस्टमाइज़ेशन के अनगिनत अवसर प्रदान करता है। विभिन्न साइज, रंगों और फिनिश के साथ यह आपके सौंदर्य में चार चाँद लगा देता है। चाहे आपके नाखून छोटे हों या लंबे एक्सटेंशन, ग्लिटर उनकी खूबसूरती को बढ़ाकर उन्हें आकर्षक और सुंदर बना देता है।

4. ड्राई शैम्पू
ट्रैवलिंग के दौरान समय की कमी रहती है और बालों को बार-बार धोने का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में ड्राई शैम्पू काफी मददगार साबित हो सकता है। यह एक पानी रहित उत्पाद है, जिसे स्प्रे या पाउडर के रूप में उपयोग किया जाता है। इसे सिर की त्वचा (स्कैल्प) पर लगाने से यह अतिरिक्त तेल या सीबम को सोख लेता है, जिससे बाल साफ और तरोताजा दिखते हैं। यदि आपकी स्कैल्प संवेदनशील है, तो आपको अल्कोहल आधारित या अत्यधिक सुगंधित ड्राई शैम्पू से बचना चाहिए। कुछ ड्राई शैम्पू अलग-अलग शेड्स में भी आते हैं, जो आपके बालों के रंग से मैच करते हैं।

लेखिका:अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ हैं और ‘हर्बल क्वीन’ के रूप में लोकप्रिय हैं।

Aaj Ki Khabrendaily lifestyle guidefashion tips Indiahealthy living Indiahome decor ideasLifestyle lifestyle tips Hindimodern lifestyle IndiaShahnaz HusainShahnaz Husain Tips

Join WhatsApp

Join Now