साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

नेरचौक में शातिर युवकों ने ATM बदलकर निकाले 75 हजार

fraud, Solan News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी|
मंडी जिला के नेरचौक में ATM बदलकर 75 हजार रुपए की थग्गी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बल्ह थाना पुलिस ने 5 अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले को लेकर अजय गुलेरिया ने बल्ह थाना पुलिस को दी शिकायत के बताया कि गत दिवस वह खाते से पैसे निकालने के लिए ATM में गया हुआ था। उसने ATM से 40 हजार रुपए की राशि निकाल ली। राशि निकालने के बाद उसमें से पर्ची नहीं निकली। केबिन में 5 लड़के भी मौजूद थे। उन्होंने उससे पर्ची निकलवाने के नाम पर ATM ले लिया।

जिसके बाद वह घर लौट आया। जब वह घर आया तो उसके फोन पर 75 हजार रुपए की राशि निकलने का मैसेज आया। अजय ने आरोप लगाया कि ATM में मौजूद उन्हीं लड़कों ने उसका कार्ड बदलकर राशि निकलवाई है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी के काशन गांव में एक साथ जली आठ चिताएं, हर आंख हो गई नम

अजय की शिकायत के आधार पर बल्ह थाना पुलिस ने अज्ञात 5 युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now