साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मंडी: खाई में गिरते ही कार के लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

मंडी: खाई में गिरते ही कार के लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी|
जिला मंडी के जोगेंद्रनगर में सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह से जल गई। गनीमत रही कि कार सवार युवक ने पहले ही छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। यदि कार चालक वाहन सहित खाई में गिर जाता तो जानी नुकसान भी हो सकता था। कार चालक युवक सैनिक है।

जानकारी के अनुसार लडभड़ोल क्षेत्र की रोपड़ी पंचायत के लकेहड़ में यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग पहले सहम गए कि कार में कोई शख्‍स भी होगा व उसे बचाने के लिए दौड़े। लेकिन कार चालक ने हो‍शियारी बरतते हुए ऊपर ही गाड़ी से छलांग लगा दी थी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरिक्षण कर हादसे के कारणों पर जांच शुरू कर दी है। हादसे के दौरान गाड़ी सवार अभिषेक सेना में कार्यरत है व कलेहड़ू का निवासी है। घायल सैनिक जोगेंद्रनगर अस्‍पताल में उपचाराधीन किया गया है। सैनिक इन दिनों घर पर छुट्टी आया है। एचपी 29ए 9562 नंबर कार दुर्घटनाग्रस्‍त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि हादसे में सैनिक की होशियारी से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें:  भू-धंसाव से 400 केवी बनाला-नालागढ़ ट्रांसमिशन लाइन के टावरों को खतरा, आसपास प्रतिबंधित रहेगी आवाजाही

Join WhatsApp

Join Now